Tuesday, 29 September 2020

प्राणी वही प्राणी है हिंदी कविता

 पथ मेरा आलोकित कर दो 

नवल प्रातः की नवल रश्मियों से 
मेरे उर का ताम हर दो
                मैं नन्हा - सा पथिक विश्व के
                 पथ पर चलना सीख रहा हूँ 
                 मैं नन्हा -सा विहग विश्व के 
                 नभ में उड़ना सिख रहा हूँ  
 पहुंच सकूँ निर्दिष्ट लक्ष्य तक
 मुझको ऐसे पग दो,पर दो।।

 पाया जग से जितना अब तक 
और अभी जितना मैं पाऊं
मनोकामना है यह मेरी
उससे कहीं अधिक दे जाऊं।

धरती को ही स्वर्ग बनाने का
 मुझको मंगलमय वर दो ।।

  लेखक - द्वारिका प्रसाद महेश्वरी

0 comments: